Sunday, April 29, 2018

यूपीः फिरोजाबाद में मकान के अंदर LPG सिलेंडर फटा, रेस्क्यू कर छह लोगों की बचाई गई जानढहा मकान


यूपीः फिरोजाबाद में मकान के अंदर LPG सिलेंडर फटा, रेस्क्यू कर छह लोगों की बचाई गई जानढहा मकान 


यूपी के फिरोजाबाद में सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान में एलपीजी सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने की वजह से छत ढह गई। 

इसकी चपेट में आकर छह लोग मलबे में दब गए और हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जल्दी-जल्दी मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। टीम रेस्क्यू करके मलबे में दबे छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सोमवार को सुबह फिरोजाबाद के जसराना में एक युवक घर के अंदर अकेला था। जानकारी के मुताबिक वह खाना बना रहा था तभी सिलेंडर में आग लग गई। आग देखकर आस-पास के लोग भी पहुंच गए।

आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। तभी सिलेंडर फट गया और छत ढह गई। इसके चलते मकान में गए लोग पांच लोग वह युवक अंदर दब गए।

सूचना पाते ही पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू करके छह लोगों को बाहर निकाला गया है। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। 
Previous Post
Next Post

Popular Posts