Sunday, April 29, 2018

मुमताज की मौत की खबर पर आया बेटी का बयान

मुमताज की मौत की खबर पर आया बेटी का बयान

ऐक्ट्रेस मुमताज की मौत की खबर पर आया बेटी तान्या का बयान

actress mumtaz daughter tanya madhvani statement on her mother death
मुमताज के साथ बेटी तान्या



















बॉलिवुड ऐक्ट्रेस मुमताज की मौत की खबर पर उनकी बेटी तान्या ने इंस्टाग्राम पर विडियो शेयर किया है। इसमें वह बताती दिख रही हैं कि उनकी मां एकदम ठीक है और किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। बता दें कि बीते शुक्रवार रात खबर उड़ी थी कि ऐक्ट्रेस मुमताज का देहांत हो गया है। हालांकि इस खबर के अफवाह साबित होते ही उनके प्रशंसकों में राहत है। 

मुमताज की बेटी तान्या माधवानी ने रोम में अपनी मां के साथ की तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने विडियो भी शेयर किया है जिसमें कहा है कि उनकी मां बिल्कुल ठीक हैं और वह उनके साथ रोम में हैं। विडियो में उन्होंने बताया कि वह उनके साथ अपने गार्डन के लिए पौधे खरीदने के लिए जाने वाली हैं।

तान्या ने बताया कि फैंस किसी तरह की अफवाह पर बिल्कुल यकीन न करें। चलिए इस खबर के बाद मुमताज के फैंस राहत की सांस ले सकते हैं

from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KkCqKI

चीन में पीएम के 'अनोखे' स्वागत पर बोलीं आशा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन में बॉलिवुड स्टाइल में हुए स्वागपर इस गाने को गाने वाली आशा भोसले का भी रिऐक्शन आया है। उनका कहना है कि पंचम खुश हो रहे होंगे साथ ही उन्होंने कहा कि वह जानना चाहती हैं, प्रधानमंत्री का इस पर क्या कहना है। 















बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन के दौरे के दूसरे दिन उन्हें बड़ा सरप्राइज मिला। वुहान में म्यूजिशंस ने किशोर कुमार और आशा भोसले के गाए मशहूर हिंदी गीत 'तू-तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा' की धुन से उनका स्वागत किया। यह धुन सुनकर पीएम ने भी ताली बजाकर खुशी जाहिर की। बता दें कि पीएम मोदी का दो दिन का चीन का दौरा खत्म हो चुका है। इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से कई मुद्दों पर बातचीत भी की। 

पीए मोदी के ऐसे स्वागत के बारे में आशा भोसले ने ट्वीट करके कहा, 'पंचम अपने म्यूजिक की लोकप्रियता चीन तक सुनकर खुश होंगे, उम्मीद है उनकी प्रतिभा को उस देश में भी ऑफिशल पहचान मिलेगी, जहां वह पैदा हुए।' 


आशा भोसले ने यह भी कहा, 'मैं खुश होने के साथ हैरान भी हूं कि मेरा गाना ऐसे लोगों ने पसंद किया जिन्हें हमारी भाषा भी नहीं आती। इतने सारे लोकप्रिय हिंदी गीतों में चीन में प्रधानमंत्री के लिए 'तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा' चुना गया। मैं यह जरूर जानना चाहूंगी कि पीएम मोदी को उस वक्त कैसा लगा?' 

बता दें कि यह गाना 'ये वादा रहा' फिल्म का है और ऋषि कपूर और पूनम ढिल्लन पर पिक्चराइज किया गया है।
चीनी कलाकारों ने यूं किया स्वागत 

from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2vQjmRe

Saturday, April 28, 2018

क्या नहीं बनेगी कल्पना चावला पर बायॉपिक?

क्या नहीं बनेगी कल्पना चावला पर बायॉपिक?

खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा स्टारर कल्पना चावला पर बनने वाली बायॉपिक अब नहीं बन पाएगी। जानें वजह...

from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KhgX5j

Popular Posts